श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली। उन्होंने 230 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्का लगाया।
बारिश से प्रभावित दूसरे दिन पडिक्कल ने अपने पहले टेस्ट शतक को 150 प्लस स्कोर में तब्दील किया। इस पारी के साथ वह श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
पडिक्कल से पहले राहुल द्रविड़ ने 2009 में अहमदाबाद में 177 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में गॉल में 153 रन बनाए थे।
167 रन के स्कोर पर प्रबाथ जयसूर्या ने पडिक्कल को स्टंपिंग के जरिए आउट किया। पवेलियन लौटते समय गॉल के दर्शकों ने खड़े होकर उनकी शानदार पारी का सम्मान किया।
खबरें और भी हैं...