अपना राज्य चुनें
कानपुर में ₹16 के कपड़ों के ऑफर पर उमड़ी हजारों की भीड़, मची अफरा-तफरी
देश 6 4 hours ago

कानपुर के अनवरगंज इलाके में ₹16 में कपड़े बेचने का ऑफर दुकानदार को भारी पड़ गया। बेटे के जन्मदिन के मौके पर दुकानदार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि 16 मिनट तक सूट, जींस और शर्ट समेत कपड़े सिर्फ ₹16 में मिलेंगे।

ऑफर की जानकारी तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने के बाद 15 अगस्त की रात दुकान के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क पर जाम और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। कुछ लोगों के गिरने और घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बिना पर्याप्त भीड़ प्रबंधन के इस तरह का ऑफर देने से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...