अपना राज्य चुनें
Adani Airport Holdings जुटाएगी ₹9,825 करोड़, Global Investors को बेचेगी 5.54% हिस्सेदारी
बिज़नेस 12 2 days ago

Adani Airport Holdings (AAHL) ने Global Investors के एक Consortium से ₹9,825 करोड़ जुटाने की घोषणा की है। इसके बदले Consortium कंपनी में करीब 5.54% हिस्सेदारी हासिल करेगा। इस निवेश से AAHL की Pre-Money Valuation करीब 18 अरब डॉलर आंकी गई है।

इस Consortium में Alpha Wave Global, Premji Invest, Temasek और BlackRock से जुड़े Funds शामिल हैं। AAHL के साथ इन निवेशकों ने Binding Agreements पर हस्ताक्षर किए हैं।

Airports के Expansion और Modernisation पर होगा निवेश

कंपनी के मुताबिक, जुटाई गई रकम का इस्तेमाल Airports के Expansion और Modernisation के साथ-साथ Airport City Projects को विकसित करने में किया जाएगा। पहले चरण में करीब 22 मिलियन वर्ग फीट Mixed-Use Development तैयार करने की योजना है।

Airport City Projects में Offices, Hotels, Retail Stores, Restaurants और अन्य Commercial Facilities विकसित की जाएंगी। इसके अलावा Ground Handling और दूसरे Non-Aeronautical Businesses का भी विस्तार किया जाएगा।

8 Airports का संचालन करती है AAHL

AAHL फिलहाल Mumbai, Ahmedabad, Lucknow, Mangaluru, Jaipur, Guwahati, Thiruvananthapuram और Navi Mumbai समेत 8 Airports का संचालन करती है। कंपनी के मुताबिक, इन Airports पर भारत के कुल Passenger Traffic का 23% से ज्यादा हिस्सा आता है।

कंपनी का लक्ष्य बढ़ते Passenger Traffic के बीच Airport Infrastructure को मजबूत करने के साथ-साथ Airports के आसपास Commercial Activities से होने वाली आय को भी बढ़ाना है।

तीन चरणों में पूरा होगा Equity Investment

AAHL के मुताबिक, यह Equity Transaction तीन Tranches में पूरा किया जाएगा। अंतिम Tranche जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। तीनों चरण पूरे होने के बाद Investor Consortium के पास AAHL की करीब 5.54% हिस्सेदारी होगी।

यह Equity Infusion AAHL की Funding Strategy में भी महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। Airport Expansion के लिए कंपनी पहले मुख्य रूप से Debt और Project Finance पर निर्भर रही है।

2022 में AAHL ने तीन साल के External Commercial Borrowing (ECB) के जरिए 250 मिलियन डॉलर जुटाए थे। 2024 में कंपनी ने ₹1,950 करोड़ के Non-Convertible Debentures जारी किए। जून 2025 में भी AAHL ने International Banks से 750 मिलियन डॉलर का ECB जुटाया था।

अब नए Equity Investment के जरिए कंपनी Airport Infrastructure, Capacity Expansion और Non-Aeronautical Businesses में निवेश बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...