अपना राज्य चुनें
Air India फ्लाइट में तकनीकी खराबी से हड़कंप, यात्रियों ने जताई नाराजगी
देश 158 3 months ago

दिल्ली से इंदौर आने वाली Air India की फ्लाइट AI-2515 में तकनीकी खराबी सामने आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट में देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के निर्धारित प्रस्थान से पहले दो बार गेट बदला गया, लेकिन इसके बावजूद विमान को तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिल सकी। यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया और काफी देर तक रनवे पर ही खड़ा रखा गया। स्थिति बिगड़ने पर फ्लाइट को वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा।

यात्रियों का आरोप है कि इस दौरान विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बंद थी और उन्हें किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लंबे समय तक इंतजार और असुविधा के कारण यात्रियों में आक्रोश बढ़ गया और एयरपोर्ट पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

फिलहाल एयरलाइन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...