अपना राज्य चुनें
‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, चौथे दिन भी कमाई निराशाजनक
मनोरंजन 2 2 hours ago

सिनेमाघरों में इन दिनों तीन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’, नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ और पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों में ‘हैवान’ सबसे नई रिलीज है, लेकिन कमाई के मामले में यह बाकी दोनों फिल्मों से पीछे चल रही है। फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो मेकर्स के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं। चौथे दिन भी नहीं दिखी तेजी रिलीज के बाद उम्मीद थी कि वीकेंड और शुरुआती दिनों में ‘हैवान’ की कमाई में तेजी आएगी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। वहीं ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘हैवान’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी करना बड़ी चुनौती होगी। अब नजर इस बात पर है कि फिल्म आने वाले दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाती है या नहीं और इसका कुल कलेक्शन कहां तक पहुंचता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...