सरकारी काम के बदले अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो अब नागरिक सीधे लोकायुक्त पुलिस से शिकायत कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आठ जिलों में करीब 30 सूचना बोर्ड लगाए हैं।
इन सूचना बोर्डों के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है या किसी के पास आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी जानकारी है, तो इसकी सूचना लोकायुक्त पुलिस को दें।
रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत
लोकायुक्त पुलिस ने नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए इंदौर स्थित विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय का पता और संपर्क नंबर जारी किए हैं।
लोकायुक्त कार्यालय का पता:
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय प्रांगण, मोती बंगला, MG रोड, गांधी हॉल के पास, इंदौर।
संपर्क नंबर:
– 0731-2533160
– 0731-2430100
8 जिलों में लगाए गए सूचना बोर्ड
इंदौर लोकायुक्त पुलिस की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आठ जिलों में लगाए गए करीब 30 सूचना बोर्डों के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि रिश्वत मांगने या आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी जानकारी होने पर लोकायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता जरूरी
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए नागरिकों की जागरूकता और उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। लोगों को बिना डर शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। साथ ही शिकायतों पर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
खबरें और भी हैं...