इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में अब आम नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं। लोग इंदौर ट्रैफिक साथी एप और व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन के जरिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की शिकायत पुलिस तक पहुंचा रहे हैं।
16 नवंबर को इन दोनों माध्यमों से ट्रैफिक पुलिस को कुल 181 शिकायतें और सूचनाएं मिलीं। इनके आधार पर 111 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक साथी एप पर बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा शिकायतें
इंदौर ट्रैफिक साथी एप पर 16 नवंबर को कुल 150 शिकायतें मिलीं। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 43 मामले सबसे ज्यादा थे।
इसके अलावा रॉन्ग पार्किंग के 40, फैंसी नंबर प्लेट के 24, स्टंट और ट्रिपल राइडिंग के 17, वन-वे नियमों के उल्लंघन के 14, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के 7 और यातायात बाधित करने के 4 मामले सामने आए।
इन शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने 97 वाहन चालकों के चालान काटे। एप पर अब तक पंजीकृत यूजर्स की संख्या 1,042 हो चुकी है।
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर मिलीं 31 शिकायतें
ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर 16 नवंबर को कुल 31 शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 30 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया, जबकि एक शिकायत पर कार्रवाई जारी है।
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन से मिली शिकायतों के आधार पर 14 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
नागरिकों की भागीदारी से बढ़ रही निगरानी
इंदौर में ट्रैफिक साथी एप और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक भी यातायात नियमों के पालन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इन माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर पुलिस नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है।
खबरें और भी हैं...