अपना राज्य चुनें
भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत
मध्यप्रदेश 23 1 day ago

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई। हादसा कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे पर हुआ। सपना रैपिडो बाइक से अपने कार्यालय जा रही थीं, तभी एक अन्य बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।

अचानक कट मारने से बिगड़ा बाइक का संतुलन

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे सपना कुमारी रैपिडो बाइक से अपने निजी न्यूज चैनल के दफ्तर जा रही थीं। वह चैनल में आउटपुट का कार्य देखती थीं। रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को अचानक कट मार दिया।

इससे रैपिडो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि सपना को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों वाहन चालक हादसे के बाद फरार

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घटना ने एक बार फिर शहर में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल हादसे से जुड़ी आगे की जानकारी और फरार वाहन चालकों के संबंध में कार्रवाई का इंतजार है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...