अपना राज्य चुनें
इंदौर में मकान बेचने के नाम पर 60 वर्षीय महिला से 20 लाख की ठगी
इंदौर 30 2 weeks ago

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में मकान बेचने का झांसा देकर 60 वर्षीय महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री के समय महिला को पता चला कि जिस मकान का सौदा किया गया था, वह आरोपी के नाम पर था ही नहीं।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने मकान बेचने के नाम पर दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच महिला से 20 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए।

बाद में रजिस्ट्री को लेकर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। महिला को जब मकान की वास्तविक स्थिति का पता चला तो उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी, लेकिन पैसे लौटाने के बजाय उसे लगातार आश्वासन दिए जाते रहे।

शिकायत की जांच के बाद एरोड्रम पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...