बिहार के मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की आखिरी सोमवारी पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अचानक अफरा-तफरी मचने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थिति पर काबू पाने के बाद मंदिर में जलार्पण और पूजा-अर्चना दोबारा जारी रही। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब इससे पहले बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवारी के दौरान भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।
खबरें और भी हैं...