भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पूरी टीम 284 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बारिश के कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा।
श्रीलंका के ऑल आउट होने के बाद भारत ने 178 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। बारिश के कारण खेल प्रभावित होने के बावजूद भारतीय टीम मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
अब टेस्ट मैच के आखिरी दो दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे। भारत अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा, जबकि श्रीलंका वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा।
खबरें और भी हैं...