उज्जैन। महेश्वर से नर्मदा जल लेकर निकली 24वीं भव्य बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा सोमवार, 10 अगस्त को उज्जैन पहुंची। यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर शहर में शिवभक्तों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में यह कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को महेश्वर से शुरू हुई थी। करीब एक सप्ताह की यात्रा के बाद कांवड़िए नर्मदा जल लेकर उज्जैन पहुंचे, जहां बाबा महाकालेश्वर के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। इसी के साथ 24वीं बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।
उज्जैन की सीमा में प्रवेश करते ही कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत देखने को मिला। शहर के विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई।
यात्रा में भगवान भोलेनाथ और श्रीकृष्ण-मीरा की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
खबरें और भी हैं...