अपना राज्य चुनें
सोनम वांगचुक को आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, राजघाट जाने की संभावना
राजनीति 5 10 hours ago

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय तक अनशन पर रहे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार उनकी सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में सुबह करीब 11:30 बजे डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है।

सोनम वांगचुक अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में अदालत के निर्देश पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वांगचुक सीधे दिल्ली के राजघाट जा सकते हैं। वहां वे महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। हालांकि, इसके बाद उनके किसी अन्य कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लंबा अनशन किया था। बाद में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...