मध्यप्रदेश की युवा महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित Lord’s Cricket Ground के Honours Board पर उनका नाम दर्ज हो गया है। क्रांति गौड़ लॉर्ड्स में एक पारी में 7 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को सम्मानित करते हुए 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांति गौड़ ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्रांति गौड़ की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
क्रांति गौड़ की इस उपलब्धि को भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि भारतीय महिला क्रिकेटर अब विश्व क्रिकेट में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
खबरें और भी हैं...