NEET Paper Leak के विरोध में दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शन के बीच अब कई जानी-मानी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों और युवाओं के नाम एक संदेश साझा किया।
Shikhar Dhawan ने अपने पोस्ट में लिखा कि “हमारे यूथ हमारे देश का फ्यूचर हैं। उनके सपनों को समझना जरूरी है, लेकिन मुश्किल वक्त में धैर्य रखना और देश की इंस्टीट्यूशन्स और सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य से निकलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।”
धवन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उनके संदेश का समर्थन किया, जबकि कुछ ने छात्रों की मांगों पर भी जोर दिया। इस बीच NEET Paper Leak को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है।
खबरें और भी हैं...