अपना राज्य चुनें
किरेन रिजिजू का बड़ा दावा: NEET पेपर लीक में 13 आरोपी गिरफ्तार, पीएम मोदी बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
ताजा खबरें 8 2 days ago

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को साझा करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए मजबूत एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया।

किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार को जैसे ही परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली, तुरंत जांच शुरू की गई। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बिना किसी अनावश्यक देरी के दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और परिणाम भी घोषित किए गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों और संस्थानों से मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाने का आह्वान किया, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की कोई गुंजाइश न रहे।

बैठक में किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि एनडीए मानसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाएगा और जनहित से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि वह देश, युवाओं और शिक्षा के हित में रचनात्मक सहयोग करे।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...