अपना राज्य चुनें
झारखंड: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप पर पंचायत ने लगाया जुर्माना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ताजा खबरें 4 1 day ago

झारखंड के गुमला जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन साल की बच्ची के साथ कथित यौन अपराध की घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया।

आरोप है कि आरोपी से मिली शुरुआती 20 हजार रुपये की राशि से गांव में दावत भी आयोजित की गई। इस फैसले को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं कि इतने गंभीर अपराध में कानूनी कार्रवाई के बजाय पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश क्यों की गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि गंभीर अपराध की सूचना पुलिस से छिपाने और पंचायत के माध्यम से मामला निपटाने में किन-किन लोगों की भूमिका रही। मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...