भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल फाइनल में उन्हें हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी। इसकी वजह से उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। मैदान से बाहर चल रहे विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
विराट कोहली की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें लाइमलाइट से दूर वह परिवार को समय दे रहे हैं। ये फोटोज किसी पार्क के लग रहे हैं। एक फोटो में विराट कोहली ने अपने बेटे अकाय को गोद में उठा रखा है तो एक में वह उनके पीठ पर है। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फोटो में पत्नी अनुष्का शर्मा भी विराट के साथ दिख रही हैं।
खबरें और भी हैं...