अपना राज्य चुनें
टी-शर्ट के साथ साड़ी पहनकर पहुंचीं किरण राव, सोशल मीडिया पर हुआ लुक वायरल
मनोरंजन 1 2 hours ago

मुंबई में आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ नजर आईं। हालांकि, इस दौरान उनका फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

इवेंट में किरण राव साड़ी के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने दिखाई दीं। उनका यह एक्सपेरिमेंटल लुक कैमरों में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग स्टाइल पर मजाकिया टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ लोगों ने इसे एक अलग और आत्मविश्वास से भरा फैशन स्टेटमेंट बताया।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “ये लोग किसी और ग्रह से उतरे हैं,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “कुछ भी पहन लो, फैशन बन जाता है।” वहीं कई फैंस ने किरण के यूनिक अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो किरण राव ने 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज़’ का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री भी बनी थी। फिलहाल किरण राव अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘बंटवारा’ को प्रोड्यूस कर रही हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...