अपना राज्य चुनें
संवाद से निकलेगा समाधान” अमेरिका-ईरान सहमति पर बोले पीएम मोदी
विदेश 2 11 hours ago

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त करने को लेकर बनी सहमति का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस संघर्ष ने दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापार और आवागमन की स्वतंत्रता भी सुनिश्चित हो सकेगी, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बाकी बचे मुद्दों पर बातचीत जारी रहनी चाहिए और उन्हें स्थायी समाधान तक पहुंचाने के प्रयास किए जाने चाहिए। भारत ने हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों के समाधान का समर्थन किया है और क्षेत्रीय शांति को प्राथमिकता दी है।

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार, व्यापारिक आपूर्ति श्रृंखलाओं और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ा है। ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच बनी यह सहमति वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल मानी जा रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...