अपना राज्य चुनें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग
विदेश 2 11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोमवार को रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े हमले किए। हमलों में खारकीव और राजधानी कीव सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेनको के अनुसार, खारकीव में आग बुझाने पहुंचे बचावकर्मियों पर दूसरा हमला किया गया, जिसमें 5 राहतकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसे ‘डबल-टैप अटैक’ की रणनीति माना जा रहा है, जिसमें बचाव कार्य के दौरान दोबारा हमला किया जाता है।

वहीं राजधानी कीव में बैलिस्टिक मिसाइलों और ‘शाहिद’ ड्रोन के जरिए हमला किया गया। इन हमलों में कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं। धमाकों की आवाज पूरे शहर में सुनाई दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बंकरों में शरण ली।

हमलों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और देश के एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल में भी भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और हवाई हमले की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हाल के दिनों में हवाई हमलों की तीव्रता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...