भारत और रूस के बीच ऊर्जा व्यापार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पश्चिमी प्रतिबंधों और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत ने मई 2026 में रूस से रिकॉर्ड स्तर पर तेल और अन्य जीवाश्म ईंधनों का आयात किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई महीने में रूस से करीब 6.7 अरब डॉलर मूल्य के हाइड्रोकार्बन खरीदे। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी कच्चे तेल की रही। यूरोपीय थिंक टैंक CREA की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस से कच्चे तेल का भारतीय आयात अप्रैल की तुलना में 21 फीसदी बढ़ा, जबकि देश के कुल कच्चे तेल आयात में 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई में लगभग 4.8 अरब यूरो मूल्य का रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो रूस से आयात किए गए कुल हाइड्रोकार्बन का 83 फीसदी हिस्सा था। यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारतीय रिफाइनरियों में सस्ते रूसी तेल की मांग अब भी मजबूत बनी हुई है।
खबरें और भी हैं...