मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की करीबी दोस्त और दुबई की प्रसिद्ध उद्यमी कुमुद राणे का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और करीबी परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को आयोजित उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान समेत पूरा खान परिवार शामिल हुआ।
अंतिम विदाई के दौरान सलमान खान काफी भावुक नजर आए। उनकी नम आंखों और गंभीर चेहरे ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। खान परिवार के अन्य सदस्य भी इस दुखद मौके पर मौजूद रहे और कुमुद राणे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुमुद राणे दुबई की जानी-मानी व्यवसायी थीं और ‘रेन ब्यूटी बार’ की संस्थापक के रूप में पहचान रखती थीं। उनकी शादी सलमान खान के करीबी मित्र जुग्गी राणे से हुई थी। बताया जाता है कि कुमुद राणे और खान परिवार के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक और दोस्ताना रिश्ता था।
कुमुद राणे अक्सर खान परिवार के निजी कार्यक्रमों और समारोहों में शामिल होती थीं। वहीं सलमान खान भी उनके कई सामाजिक और व्यावसायिक आयोजनों का हिस्सा बनते रहे हैं। उनके निधन से परिवार और करीबी दोस्तों को गहरा आघात पहुंचा है।
सोशल मीडिया पर भी कुमुद राणे को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। उनके परिचित और शुभचिंतक उन्हें याद कर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...