अपना राज्य चुनें
वियतनाम के साथ पूरा हुआ ब्रह्मोस मिसाइल समझौता
विदेश 5 4 hours ago

भारत और वियतनाम के बीच ब्रह्मोस मिसाइल समझौता फाइनल हो चुका है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वियतनाम के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समझौता हो चुका है, जबकि इंडोनेशिया के साथ इसी तरह का समझौता अपने अंतिम चरण में है। सिंगापुर में ‘शांगरी-ला वार्ता’ में हिस्सा लेने पहुंचे राजेश कुमार सिंह ने भारतीय मिसाइल सिस्टम के संभावित खरीदारों से जुड़े एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया और वियतनाम दोनों के साथ समझौता अंतिम चरण में है। वास्तव में, वियतनाम के साथ तो समझौता हो चुका है, हालांकि इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।”

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...