यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज और मैगी खाने की वजह से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। आन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थित है। दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर के मलांव का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के नौ लोग मैगी और तरबूज खाने के बाद बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में मैगी खाने और तरबूज खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो सभी को गोरखपुर जिला अस्पताल ले आया गया। यहां पर सभी को भर्ती कराया गया है।
खबरें और भी हैं...