गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूरज चौहान हत्याकांड मामले में यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पीड़ित के परिवार के पहुंचे और सूर्या चौहान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है.
खबरें और भी हैं...