gtag('config', 'AW-17860304506');
देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. भारत में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में इजाफा हुआ है. अब 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है.
वहीं लपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर समाजावदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा चीफ अखिलेश ने कहा कि ये 7 रुपये कम करके ये बीजेपी वाले किस पर एहसान कर रहे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है. ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है. सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देते. 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी? “
खबरें और भी हैं...