अपना राज्य चुनें
कई ठिकानों पर छापेमारी पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर ED का शिकंजा
अपराध 44 2 months ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है. जांच एजेंसी ने इस मामले में कई अहम ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला लंबे समय से जांच के दायरे में था और अब इसमें ठोस सबूत जुटाने की दिशा में कार्रवाई तेज की गई है. ED की टीम लगातार संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की जांच कर रही है. इस केस में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है.

दरअसल, यह पूरा मामला CBI की एंटी करप्शन ब्रांच, चंडीगढ़ द्वारा दर्ज किए गए प्रेडिकेट ऑफेंस से जुड़ा है. आरोप है कि एक आपराधिक केस को सुलझाने के बदले एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत की मांग की गई थी. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति मौजूद है. इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की.

कई ठिकानों पर छापेमारी पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर ED का शिकंजा
कई ठिकानों पर छापेमारी पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर ED का शिकंजा