अपना राज्य चुनें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर भड़के कृष्णमाचारी श्रीकांत, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
स्पोर्ट्स 13 2 days ago

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। लगातार मौके नहीं मिलने पर पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने निराशा जाहिर की है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की सलाह दी।

अभिषेक शर्मा की जगह वैभव को खिलाने का सुझाव

सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। ऐसे में श्रीकांत ने सुझाव दिया कि अभिषेक को आराम देकर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से पारी की शुरुआत करानी चाहिए।

श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

अपने यूट्यूब वीडियो में श्रीकांत ने कहा कि लगातार बदलावों से संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है। उनके मुताबिक, वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में खेलने का मौका दिया जा सकता था।

श्रीकांत की इस प्रतिक्रिया के बाद युवा खिलाड़ियों को मौका देने और टीम के ओपनिंग संयोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...