अपना राज्य चुनें
अर्जेंटीना के पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन जॉर्ज कास्त्रो का 59 साल की उम्र में निधन
स्पोर्ट्स 7 16 hours ago

बॉक्सिंग जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अर्जेंटीना के पूर्व मिडिलवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉर्ज कास्त्रो का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 अक्टूबर को अर्जेंटीना के मोरोन स्थित एक बिंगो हॉल में उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
1994 में जीता था वर्ल्ड चैंपियन का खिताब
जॉर्ज कास्त्रो ने साल 1994 में अमेरिकी मुक्केबाज रेगी जॉनसन को स्प्लिट डिसीजन से हराकर WBA मिडिलवेट वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। उनका पेशेवर बॉक्सिंग करियर करीब 20 साल तक चला, जिसमें उन्होंने कुल 144 मुकाबले लड़े।
कास्त्रो अपनी जुझारू शैली और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। डेविड जैक्सन के खिलाफ एक मुकाबले में बुरी तरह चोटिल होने के बावजूद उन्होंने नौवें राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला उनके करियर के यादगार मुकाबलों में गिना जाता है।
रॉबर्टो डुरान और रॉय जोन्स जूनियर से भी भिड़े
अपने लंबे करियर के दौरान जॉर्ज कास्त्रो ने बॉक्सिंग के दिग्गज खिलाड़ियों रॉबर्टो डुरान और रॉय जोन्स जूनियर के खिलाफ भी मुकाबले किए। रिंग में उनके अनुभव और संघर्ष करने की क्षमता ने उन्हें बॉक्सिंग प्रशंसकों के बीच पहचान दिलाई।
उनके निधन से अर्जेंटीना के खेल जगत और बॉक्सिंग प्रशंसकों में शोक है। कास्त्रो अपने पीछे अपनी साथी नोएला विग्लियारोलो, 15 बच्चों और 14 पोते-पोतियों का परिवार छोड़ गए हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...