भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत में होने वाले अगले 35 Bilateral Matches के लिए तीन नए Associate Partners को फाइनल कर लिया है। इस डील के साथ Campa Cola, ChatGPT और SBI Life अब Team India के मैचों से जुड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, इन तीनों कंपनियों से BCCI को हर मैच के आधार पर करोड़ों रुपये की कमाई होगी। सबसे बड़ी बोली Campa Cola ने लगाई है। कंपनी हर मैच के लिए करीब ₹1.31 करोड़ का भुगतान करेगी।
वहीं ChatGPT और SBI Life करीब ₹1.20 करोड़ प्रति मैच का भुगतान करेंगे। इस तरह तीनों Associate Partners से BCCI को हर मैच पर करीब ₹3.71 करोड़ मिल सकते हैं।
अगर 35 मैचों के पूरे कॉन्ट्रैक्ट की गणना करें, तो BCCI की कुल कमाई करीब ₹130 करोड़ तक पहुंच सकती है।
Bisleri और Indian Oil भी दौड़ में शामिल
Associate Partnership के लिए Bisleri और Indian Oil जैसी बड़ी कंपनियां भी बोली प्रक्रिया में शामिल थीं। हालांकि, सबसे बड़ी बोली लगाकर Campa Cola ने बाजी मार ली।
Title Sponsor की तलाश अभी जारी
BCCI की एक बड़ी तलाश अभी भी पूरी नहीं हुई है। बोर्ड Team India के लिए नए Title Sponsor की तलाश कर रहा है। पिछला करार अगस्त 2026 में समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक नया Title Sponsor फाइनल नहीं किया गया है।
नए Associate Partners के जुड़ने से Team India के घरेलू Bilateral Matches के दौरान BCCI की Sponsorship से होने वाली कमाई को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं...