अपना राज्य चुनें
अफगानिस्तान सीरीज से पहले Team India की फिटनेस अपडेट, नितीश रेड्डी फिट
देश 6 1 day ago

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन पूरा कर लिया है और अब उनके अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना बढ़ गई है। करीब डेढ़ महीने से क्वाड्रिसेप्स चोट से उबर रहे नितीश की फिटनेस रिपोर्ट सकारात्मक बताई गई है। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एक और चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर वॉशिंगटन सुंदर फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर अंतिम फैसला उनकी फिटनेस मंजूरी के बाद होना है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...