अपना राज्य चुनें
Sweden के Star Pole Vaulter Armand Duplantis ने 15वीं बार तोड़ा World Cup
स्पोर्ट्स 96 3 months ago

स्वीडन के स्टार एथलीट आर्मंड “मोंडो” डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने ही विश्व रिकॉर्ड को 15वीं बार तोड़ते हुए 6.31 मीटर की ऊंचाई पार कर नया कीर्तिमान बना दिया। यह उपलब्धि उन्होंने स्वीडन के उप्साला में आयोजित मोंडो क्लासिक प्रतियोगिता में हासिल की, जहां घरेलू दर्शकों के सामने उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

यह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर टूर सिल्वर मीट का हिस्सा थी। डुप्लांटिस ने पहले ही मुकाबला लगभग जीत लिया था, जिसके बाद उन्होंने बार को 6.31 मीटर तक बढ़ाने का फैसला किया और पहली ही कोशिश में इसे पार कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि के बाद डुप्लांटिस ने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करना खास और भावनात्मक पल था।

शानदार प्रदर्शन के साथ दर्ज किया नया इतिहास

26 वर्षीय डुप्लांटिस ने प्रतियोगिता में 5.65 मीटर, 5.90 मीटर और 6.08 मीटर की ऊंचाई बिना किसी असफल प्रयास के पार कर ली। इसके बाद उन्होंने बार को विश्व रिकॉर्ड ऊंचाई 6.31 मीटर पर सेट करवाया और सफलतापूर्वक पार कर अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

डुप्लांटिस ने पहली बार फरवरी 2020 में 6.17 मीटर की छलांग लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। तब से अब तक वे लगातार अपने ही रिकॉर्ड को छोटे-छोटे अंतर से बेहतर करते रहे हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर बार उन्होंने रिकॉर्ड को सिर्फ 1 सेंटीमीटर से बेहतर किया है।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि यह पहली बार था जब उन्होंने स्वीडन में इंडोर प्रतियोगिता के दौरान अपने घरेलू मैदान पर विश्व रिकॉर्ड बनाया। हाल ही में वे फ्रांस में एक प्रतियोगिता के दौरान फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया को फिर दिखा दिया कि पोल वॉल्ट में उनका दबदबा अब भी कायम है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...