अपना राज्य चुनें
Su-57 पर रूस का भारत को बड़ा ऑफ़र — रक्षा सहयोग की नई उड़ान!
देश 176 4 months ago

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत दौरे का दूसरा दिन है। इसी के साथ दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को एक नई गति मिलने की संभावना है। व्यापार और सामरिक-कूटनीतिक समझौतों के साथ-साथ दोनों देशों की निगाह एक बार फिर रक्षा समझौतों पर होगी। दरअसल, भारत के रिश्ते रूस से उस समय से स्थापित हैं, जब सोवियत संघ का विघटन तक नहीं हुआ था। भारत उस दौर से ही अपनी रक्षा खरीद के लिए रूस पर निर्भर था। बीते कुछ वर्षों में भारत ने अपनी रक्षा जरूरतों के लिए फ्रांस, इस्राइल और अमेरिका का रुख जरूर किया है, लेकिन अब भी भारत की ज्यादातर रक्षा आपूर्ति रूस से ही होती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...