एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनके और कंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर है, जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है. एक इंटरव्यू में रोमांटिक एंगल के सवाल पर कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा- नहीं, चिराग सिर्फ दोस्त हैं. मैं जब भी उनके बारे में सोचती हूं, मुझे एक दोस्त ही नजर आते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बीच कभी रोमांस रहा है, तो उन्होंने बेहद साफ अंदाज में जवाब दिया- कोई रोमांस नहीं है. हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं. उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा- हम दोनों ने करीब 10 साल पहले एक फिल्म साथ में की थी. अगर हमारे बीच कुछ होता, तो अब तक हमारे बच्चे होते. अगर रोमांस होना होता, तो अब तक हो चुका होता.
खबरें और भी हैं...