अपना राज्य चुनें
नासिक TCS केस: नौकरी के बहाने साज़िश? कॉर्पोरेट दफ्तर में उठे बड़े सवाल
महाराष्ट्र 10 3 days ago

“Job के नाम पर जाल?”

क्या नौकरी के नाम पर जाल बिछाया गया था?

क्या लड़कियों को टारगेट किया जा रहा था?

क्या रिश्तों और धर्म के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था?

क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क था?

और क्या कनेक्शन देश से बाहर तक जुड़ा हुआ है?

नासिक के एक BPO ऑफिस में सब कुछ सामान्य दिख रहा था… लेकिन अंदर एक ऐसी कहानी पल रही थी, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। फरवरी में एक साधारण सी शिकायत आई—एक परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का व्यवहार अचानक बदल गया है। वह पहले जैसी नहीं रही। शुरुआत में मामला निजी लगा, लेकिन पुलिस को कुछ गड़बड़ महसूस हुई। शक धीरे-धीरे उसके कार्यस्थल तक पहुंचा—एक नामी आईटी कंपनी का BPO यूनिट। इसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। पुलिस ने एक गुप्त ऑपरेशन शुरू किया। कुछ पुलिसकर्मी हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर ऑफिस के अंदर घुस गए। करीब एक महीने तक वे चुपचाप सब कुछ देखते रहे—कौन किससे मिल रहा है, कौन किसे प्रभावित कर रहा है, और किन बातचीतों में बार-बार “रिश्ते” और “धर्म” की बातें हो रही हैं। धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी। जांच में सामने आया कि कुछ कर्मचारी कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें खास टारगेट किया जाता था—दोस्ती, रिश्ते और शादी के नाम पर करीब लाया जाता, फिर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाता। गवाहों ने यह भी दावा किया कि इसके पीछे फंडिंग तक की व्यवस्था थी—यानी यह सब कुछ अचानक या व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक पैटर्न का हिस्सा हो सकता है। इस पूरे मामले में HR मैनेजर निदा खान का नाम सामने आने के बाद केस ने बड़ा मोड़ ले लिया। अब तक 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल अब यही है—क्या यह सिर्फ ऑफिस के अंदर चल रहा एक सीमित खेल था? या इसके पीछे कोई बड़ा, संगठित नेटवर्क काम कर रहा था? कुछ दावों में यह भी कहा जा रहा है कि लड़कियों को विदेश, खासकर मलेशिया भेजने की योजना थी। हालांकि, इस एंगल पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है। कंपनी ने भी मामले को गंभीर बताया है और पुलिस को पूरा सहयोग देने की बात कही है। लेकिन इस केस ने एक डर पैदा कर दिया है—क्या कॉर्पोरेट दुनिया, जो सुरक्षित मानी जाती है, वहां भी ऐसे खेल चल सकते हैं?

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...