अपना राज्य चुनें
सलमान खान ने हेल्थ को लेकर फैली अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट से दिया जवाब
ताजा खबरें 14 3 days ago

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर फैंस की चिंता का जवाब दिया है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के नए सपोर्ट सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वीडियो में उनका बदला हुआ लुक देखकर कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।

इन अटकलों के बीच सलमान खान ने देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है…”। उनके इस पोस्ट को फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चल रही अफवाहों का अप्रत्यक्ष जवाब मान रहे हैं।

सलमान खान के इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और कमेंट सेक्शन में उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। हालांकि, अभिनेता की ओर से अपनी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...