शेयर बाजार के क्लोजिंग टाइम में बदलाव होने जा रहा है. यह बदलाव फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग के तहत किया जा रहा है. अब F&O सेगमेंट में ट्रेडर्स को थोड़ा ज्यादा समय मिल सकता है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ऐलान किया है कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की शुरुआत के तहत इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए बाजार बंद होने का सामान्य समय 10 मिनट बढ़ाकर 3:40 बजे तक कर दिया जाएगा. यह बदलाव अगस्त से लागू हो सकता है.
क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) दिन के अंत में ट्रेडिंग टाइम होता है, जिसमें मार्केट इक्विटी किसी इक्विटीज के लिए एक उचित वैल्यू तय करने के लिए खरीद या बिक्री के ऑर्डर देते हैं. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में शुक्रवार को जारी एक लेटर में NSE ने मार्केट इक्विटीज को जानकारी दी है कि इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्टैक्ट के लिए सामान्य बाजार बंद होने का समय बढ़ाकर दोपहर 3:40 बजे कर दिया गया है, ताकि डेरिवेटिव मार्केट ऑपरेटर को कैश सेगमेंट में नए क्लोजिंग ऑक्शन के तौर पर रखा जा सके.
प्री-ओपन सेशन और ट्रेड मॉडिफिकेशन विंडो समेत अन्य सेशन समय अनचेंज रहेंगे. कैश सेगमेंट में भी कोई टाइम नहीं बदलेगा. सिर्फ एफएंडओ के लिए ही टाइम बदलेगा.
एक्सचेंज ने कहा कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के दौरान लागू किए गए प्राइस बैंड और प्री-ट्रेड रिस्क कंट्रोल से संबंधित प्रावधान इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट पर भी लागू होंगे. इस कदम का उद्देश्य दिन के अंत में ट्रेडिंग प्रॉसेस के दौरान कैश और डेरिवेटिव्स मार्केट के बीच सुचारू बदलाव और एकरूपता सुनिश्चित करना है.
खबरें और भी हैं...