बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन जल्द ही टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन सोनी टीवी के पॉपुलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन को होस्ट और नैरेट करते नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि अभिनेता ने नए सीजन के लिए प्रोमो शूट भी कर लिया है। अजय देवगन की दमदार आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
‘क्राइम पेट्रोल’ लंबे समय से अपराध से जुड़े वास्तविक मामलों को दर्शाने वाले चर्चित टीवी शोज में शामिल रहा है। ऐसे में अजय देवगन का इससे जुड़ना शो के नए सीजन को एक अलग अंदाज दे सकता है।
हालांकि, शो के प्रीमियर की तारीख और नए सीजन से जुड़ी अन्य आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
खबरें और भी हैं...