अपना राज्य चुनें
ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए
ताजा खबरें 6 1 day ago

ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के सीस्मोलॉजिकल सेंटर के हवाले से बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई. भूकंप जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया था, जिसकी वजह से झटके काफी महसूस किए गए.

भूकंप के बाद तेहरान, माजांदरान, कोम और अल्बोरज प्रांतों में रेड क्रेसेंट टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, भूकंप के करीब एक घंटे बाद तक किसी के हताहत होने या बड़े आर्थिक नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी. हालांकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

भूकंप का असर सबसे ज्यादा तेहरान और माजांदरान प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में देखा गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेहरान, माजांदरान, कोम और अल्बोरज प्रांतों में ‘रेड क्रेसेंट’ टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. शुरुआती जानकारी में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...