फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच पर खेल के साथ मनोरंजन का भी शानदार संगम देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज और मशहूर अमेरिकी सिंगर पोस्ट मलोन समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनकी परफॉर्मेंस फाइनल मुकाबले के माहौल को और भी खास बनाएगी।इसके अलावा, एम्मी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीत चुकीं अमेरिकी गायिका जेनिफर हडसन फाइनल मैच से पहले अमेरिका का राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी। उनकी प्रस्तुति इस भव्य आयोजन का प्रमुख आकर्षण मानी जा रही है।फीफा विश्व कप फाइनल के साथ होने वाली यह क्लोजिंग सेरेमनी दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों के लिए खेल, संगीत और मनोरंजन का अनूठा अनुभव लेकर आएगी।
खबरें और भी हैं...