अपना राज्य चुनें
FIFA World Cup 2026: फ्रांस, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्पेन सेमीफाइनल में, मेसी का गोल नहीं फिर भी अर्जेंटीना की शानदार
स्पोर्ट्स 3 2 days ago

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। दुनिया की चार दिग्गज टीमें—फ्रांस, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्पेन—ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है।

रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात दी। हालांकि इस मुकाबले में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी गोल करने में सफल नहीं रहे, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

इससे पहले शुक्रवार को फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं शनिवार को स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई।

अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में फ्रांस का सामना स्पेन से होगा, जबकि इंग्लैंड और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबलों पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...