gtag('config', 'AW-17860304506'); 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा कांड में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय गिरफ्तार, दिल्ली से झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई - R J News
अपना राज्य चुनें
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा कांड में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय गिरफ्तार, दिल्ली से झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देश 17 3 days ago

झांसी। उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े बहुचर्चित मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान आशीष उपाध्याय का नाम सामने आया था। जांच में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी सक्रिय था, जिससे मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।

इस प्रकरण में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

झांसी पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच की जा रही है और मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस बड़े खुलासे ने अवैध नेटवर्क, राजनीतिक संबंधों और आर्थिक अपराधों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...