झारखंड में आयोजित एक धार्मिक सभा के दौरान इस्लामिक स्कॉलर मौलाना जरजिश अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना ने दावा किया कि “भगवान श्रीकृष्ण भी पांच वक्त की नमाज़ पढ़ते थे”। उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में श्रीमद्भागवत गीता का भी हवाला दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि यह बयान करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी है। कुछ लोग मौलाना के बयान का विरोध कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे उनके व्यक्तिगत विचार बता रहे हैं। संबंधित प्रशासन या मौलाना की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
खबरें और भी हैं...