पुणे के चर्चित केतन मर्डर केस में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले की आरोपी सिया गोयल के परिवार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पिता की दुकान पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा की गई।
एफडीए अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 4,000 किलो फूड प्रोडक्ट जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में खाद्य सुरक्षा नियमों और लाइसेंस से जुड़ी कुछ आवश्यक शर्तों के पालन में कथित अनियमितताएं सामने आई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए उत्पादों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोपों से संबंधित है। यदि जांच में अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं, तो नियमानुसार आगे के कदम उठाए जाएंगे।
इस बीच, केतन मर्डर केस की जांच भी जारी है और प्रशासन दोनों मामलों में अलग-अलग कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रहा है।
खबरें और भी हैं...