अपना राज्य चुनें
गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा… पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी बाइक और कार, तीन लोगों
देश 7 1 day ago

गुजरात के कच्छ में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. यह हादसा जिले के खावड़ा क्षेत्र में साधारा और दद्दर गांव के पास हुआ, जहां पुल का निर्माण चल रहा है. इसी के लिए यहां बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें एक कार और दो बाइक जा गिरीं. निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

जानकारी के अनुसार, एक परिवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था. रास्ते में पुल निर्माण का काम चल रहा था. ठेकेदार ने सड़क के बीच गहरा गड्ढा खुदवाया था. वहां न तो रेलिंग लगाई गई थी और न ही किसी प्रकार का डेंजर साइन बोर्ड लगाया गया था. रात के समय अंधेरे में ड्राइवर को रास्ते का अंदाजा नहीं हुआ और कार सीधे गड्ढे में जा गिरी. पीछे आ रही दो बाइक भी उसी गड्ढे में गिर पड़ीं.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...