आईपीएल 2026 में Mumbai Indians की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम को Punjab Kings के खिलाफ एक और करारी हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की लगातार चौथी हार है, जिससे टीम अंक तालिका में नीचे खिसक गई है।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की ओर से Quinton de Kock को मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे यादगार बना दिया। डिकॉक ने सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 112 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनके साथ Naman Dhir ने भी 51 रन का अहम योगदान दिया, जिससे मुंबई ने 20 ओवर में 195 रन बनाए।
हालांकि, इस बड़े स्कोर के बावजूद मुंबई की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। पंजाब की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन इसके बाद Shreyas Iyer और Prabhsimran Singh ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
दोनों बल्लेबाजों के बीच 139 रन की शानदार साझेदारी हुई। अय्यर ने 66 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने 196 रन का लक्ष्य सिर्फ 17वें ओवर में हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर फिसल गई है। मुंबई के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है और टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।
खबरें और भी हैं...