अपना राज्य चुनें
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश
धर्म 60 2 months ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अब रक्षाबंधन पर सभी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। दरअसल, पहले रक्षाबंधन के अवसर पर केवल महिला कर्मचारियों को अवकाश दिया जाता था, जबकि पुरुष कर्मचारियों के लिए छुट्टी नहीं होती थी। सरकार के इस फैसले के बाद अब पुरुष और महिला दोनों सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि त्योहार के महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले केवल महिलाओं को छुट्टी दिए जाने को लेकर सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। विरोधियों का तर्क था कि अगर भाई कार्यालय में रहेगा तो बहनें उसे राखी कैसे बांधेंगी। सरकार के नए फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन का त्योहार परिवार के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...