अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की तस्वीर वाला नया $1 coin United States Mint ने 2 सितंबर 2026 को बिक्री के लिए लॉन्च किया। यह सिक्का America की 250वीं वर्षगांठ यानी Semiquincentennial के मौके पर जारी किया गया है। U.S. Mint के मुताबिक, सिक्के के सामने Trump का portrait है, जिस पर “LIBERTY”, “IN GOD WE TRUST” और “1776~2026” लिखा है।
सिक्के के दूसरी तरफ Presidential Seal दिया गया है, जिसमें अमेरिकी eagle, olive branch और arrows दिखाई देते हैं। इसके साथ “UNITED STATES OF AMERICA”, “ONE DOLLAR” और 250 का अंक दर्ज है।
$61 में 25 सिक्कों का रोल
U.S. Mint ने इन सिक्कों को 25-coin rolls और 100-coin bags के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। 25 सिक्कों वाले रोल की कीमत $61 और 100 सिक्कों वाले बैग की कीमत $154.50 रखी गई है।
Mint के अनुसार, ये सिक्के circulating finish में बनाए गए हैं, लेकिन अभी इन्हें सामान्य circulation में नहीं डाला गया है। हालांकि, ये legal tender के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
सिक्के में असली सोना नहीं
सिक्का देखने में golden colour का है, लेकिन इसमें वास्तविक gold नहीं है। U.S. Mint के specifications के मुताबिक इसकी composition में copper के साथ zinc, manganese और nickel शामिल हैं।
Trump की तस्वीर को लेकर क्यों है चर्चा?
इस coin की सबसे खास बात यह है कि इसमें मौजूदा राष्ट्रपति Donald Trump का portrait शामिल है। U.S. Mint के अनुसार, coin का obverse design Chief Engraver Joseph Menna ने तैयार किया है और यह White House की एक आधिकारिक तस्वीर से प्रेरित है।
यह सिक्का Circulating Collectible Coin Redesign Act of 2020 और संबंधित कानून के तहत America की 250वीं वर्षगांठ के लिए अधिकृत किया गया है।
खबरें और भी हैं...