अपना राज्य चुनें
Bharti Airtel ने HDFC Bank को पीछे छोड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी
बिज़नेस 8 21 hours ago

भारती एयरटेल लिमिटेड ने सोमवार को मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कंपनी ने कुछ समय के लिए HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी का स्थान हासिल कर लिया।

सोमवार के कारोबार के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 11.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप 11.74 लाख करोड़ रुपये रहा। हालांकि बाद में HDFC बैंक में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और दोपहर तक उसका मार्केट कैप 11.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एयरटेल का मार्केट कैप 11.84 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद दोनों कंपनियों के बीच दूसरे स्थान की जंग काफी दिलचस्प बनी हुई है।

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी अभी भी Reliance Industries बनी हुई है, जिसका मार्केट कैप 18.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

एयरटेल की इस उपलब्धि के पीछे कंपनी के शेयरों का बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। साल 2026 में अब तक एयरटेल के शेयरों में करीब 7.5% की गिरावट आई है, लेकिन यह गिरावट HDFC बैंक की तुलना में काफी कम है। HDFC बैंक के शेयर इस साल अब तक 22% से ज्यादा टूट चुके हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, HDFC बैंक के शेयरों में कमजोरी की बड़ी वजह चेयरमैन सक्सेशन प्लान को लेकर बनी अनिश्चितता है। हाल ही में पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी।

वहीं एयरटेल ने अपने चौथी तिमाही के नतीजों में कहा है कि कंपनी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर बढ़ाने के लिए मोबाइल और पोस्टपेड बिजनेस में प्रीमियमाइजेशन और अपग्रेडेशन पर फोकस कर रही है। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने यह भी कहा कि वह अगले 10 वर्षों में प्रमोटर कंपनी Bharti Telecom की हिस्सेदारी 51% तक पहुंचाना चाहते हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...